सिक्किम का सिंगतम बाजार से जुड़ी है। जहां सवेरे 3:00 बजे सिंगताम तीस्टा नदी में बने एनएचसी का डैम टूट जाने से पूरा बाजार में बाढ़ का स्थिति बना हुआ है पूरा नॉर्थ सिक्किम हाई अलर्ट पर है लगातार 2 दिन से पानी पड़ रहा है सिंगताम बाजार पूरे सिक्किम का व्यवसायिक केंद्र है। नीचे बाजार का पूरा सिंघतम बाजार में लगभग 12 फीट पानी भर गया है भारी क्षति पहुंचा है दुकान गाड़ी कई बिल्डिंग पानी के बहाब में बह गया। जिसमें कई बिहारी मजदूरों सहित हजारों लोग फंसे हुए हैं। रेस्क्यू अभियान जारी है
बह गया स्टील ब्रिज
नदी में आए जल प्रलय का अनुमान इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सींगताम अंतर्गत शेरवानी पुल और स्टील ब्रिज दोनों बढ़ के तेज बहाव से बहा ले गया। पूरा लाल बाजार मंडी बाजार में पानी भरा हुआ है लोग ऊपर बाजार के ठाकुरबाड़ी में जाकर शरण लिया हैं। वहीं इस जल प्रलय में फंसे बिहार के लोगों ने तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की है, जो कि काफी भयावह है
बताया जाता है कि पूरा नॉर्थ सिक्किम हाई अलर्ट पर है नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट के अंतर्गत दिक्चू बाजार का डैम भी क्षति ग्रस्त हो गया है ।सभी लोग सहमे हुए हैं। वहीं पूरा सिल्लीगुड़ी गंगटोक मुख्य मार्ग बाधित पानी के तेज बहाव के कारण कट गया है। जिससे लोगों की चिताएं बढ़ गई हैं।
Post a Comment