Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग ने 75 साल की उम्र में शादी करने की ठानी। फिर वह दुल्हा बना और धूमधाम से बारात निकली। इसी बीच दुल्हन ने फोन कर दूल्हे को कुछ ऐसा कहा जिसने सभी को हैरत में डाल दिया। फिर दुल्हे ने बरातियों से बारात लिजाने से रोक दिया और शादी टल गई।
दुल्हन के एक फोन कॉल से टली शादी
जानकारी के मुताबिक, मामला नरैनी तहसील के रिसौरा गांव का है। जहां के निवासी एक बुजुर्ग की बीते रविवार को गाजे-बाजे के साथ बारात निकली। पूरे रीति-रिवाज से सभी रस्में संपन्न हुईं। खुशियों का माहौल था लेकिन इसी बची दूल्हे को दुल्हन का फोन आया। दूल्हे ने जा रही बारात को रास्ते में ही रोक दिया। उसने कहा कि आज बारात नहीं जाएगी। उसकी दुल्हन ने मना किया है। दूल्हे की बात सुनकर सभी बराती दंग रह गए और कुछ देर बाद सभी अपने-अपने घर लौट गए। वहीं, अब यह घटना पूरे इलाके में चर्चा की विषय बनी हुई है।
'कुछ समय बाद बारात लेकर जाएंगे और शादी करेंगे'
बुजुर्ग ने बताया कि 20 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। बीते साल महोबा जिले में एक बारात में उसकी मुलाकात एक महिला से हुई थी। जिसके बाद दोनों में बातचीत हुई और फिर शादी तय हो गई। बुजुर्ग ने आगे बताया कि किसी कारण से उसकी होने वाली दुल्हन ने अभी शादी करने से मना कर दिया है। कुछ समय बाद बारात लेकर जाएंगे और शादी करेंगे।

Post a Comment