नैनीताल में बड़ा हादसा, हरियाणा के 32 लोगों से भरी बस खाई में गिरी, 3 की मौत

 नैनीताल बस हादसा : उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में हुए दर्दनाक हादसे का पहला अपडेट आया है। जिसमें कहा गया है कि इस हादसे में अब तक 02 मौतों की पुष्टि हो गई है। मौत का यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। फिल्हाल रेस्क्यू अभियान जारी है। घायलों में चीख—पुकार मची हुई है।



जानकारी के अनुसार नैनीताल कालाढूंगी रोड पर नालनी के पास यह दर्दनाक हादसा घटित हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पीएन मीणा ने बताया कि 25 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। कई वाहन के नीचे दबे हो सकते हैं।

यह बस नैनीताल से हिसार रही थी। बस में हरियाणा के यात्री सवार थे। जो कि हरियाणा से उत्तराखंड घूमने आये थे। घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती किया गया है। जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।



जानकारी मिली है कि इस बस में हिसार से स्कूल स्टाफ नैनीताल घूमने आया था। बस में कुल 40 लोग सवार थे। हादसे में एक महिला और एक बच्चे की मौत की सूचना है।

यह बस नैनीताल से हरियाणा वापस लौट रही थी। तभी कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों को पहले सीएचसी कालाढूंगी लाया गया। फिर गंभीर रूप से घायल लोगों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। सुशीला तिवारी अस्पताल में घायलों को देखने लोगों की भीड़ उमड़ रही है। घायल काफी चीख-पुकार रहे हैं।

Update – लेटस्ट अपडेट के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में 06 लोगों की मौत हो गई है। जिनमें एक 12 साल का बालक भी है।

0/Post a Comment/Comments