सलमान खान फिल्म टाइगर 3 से अपनी फ्लॉप फिल्म किसी का भाई किसी की जान की कमी को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. सलमान खान एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आने वाले हैं. फिल्म टागर 3 से सलमान खान अपनी खोई पॉपुलैरिटी को वापस लेना चाहेंगे और फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है. इससे पहले फिल्म का ट्रेलर बहुत जल्द रिलीज होने वाला है.
वहीं, आज 6 अक्टूबर को फिल्म से नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें सलमान एक्शन मोड में दिख रहे हैं.फिल्म का नया पोस्टरटाइगर 3 से जारी हुए नए पोस्टर में सलमा खान एक्शन मोड में गन पकड़े दिख रहे हैं. यशराज बैनर ने फिल्म नया पोस्टर शेयर कर बताया है कि फिल्म के ट्रेलर को रिलीज होने में अब बस 10 दिन बचे हैं.
कब रिलीज होगा टाइगर 3 का ट्रेलरहाल ही में फिल्म का पहला टीजर सामने आया था, जिसमें सलमान खान को देख उनके फैंस खूब एक्साइटेड हो गए थे और आज 4 अक्टूबर को फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट से आखिरकार पर्दा हटा ही दिया गया है. बता दें, फिल्म को रिलीज होने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है. ऐसे में फिल्म के ट्रेलर को तैयार कर उसे रिलीज करने की तैयारी हो गई है. टाइगर 3 का ट्रेलर आगामी 16 अक्टूबर को रिलीज होगा
Post a Comment