केरल: ईसाइयों की प्रार्थना सभा में 3 धमाके, 1 शख्स की मौत, 20 जख्मी, अमित शाह ने की CM विजयन से बात

केरल के एर्नाकुलम में कलामसेरी स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में तीन जबरदस्त धमाके हुए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस समय यह धमाके हुए उस समय कन्वेंशन सेंटर यहोवा के साक्षियों की प्रार्थना चल रही थी. धमाकों में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने केरल CM से केरल धमाके के मुद्दे पर बात की हैं. एनएसजी की NBDS टीम भी केरल जाएगी. प्रशासन ने अस्पतालों को पूरी तरह से तैयार रहने को कहा है. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'धमाका हॉल के बीच में हुआ. मैंने विस्फोट की तीन आवाजें सुनीं. मैं पीछे की तरफ था. वहां बहुत धुआं था. मैंने सुना की एक महिला की मौत भी हो गई है.'

0/Post a Comment/Comments