अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका हो सकता है. क्योंकि बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने हेल्थ वर्कर के पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है. ये इन पदों के लिए आवेदन पिछले साल 2 अगस्त 2022 को शुरू किए गए हैं. जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2022 थी. लेकिन बीटीएससी ने इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू की है. उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2023 रखी गई है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है. इसलिए उम्मीदवार ऑफलाइन या फिर किसी अन्य माध्मय से आवेदन न करें. ऐसे आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा. इस भर्ती के माध्यम से विभाग अगल-अलग डिपार्टमेंट में कुल 12771 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा.
शैक्षणिक योग्यता
ईसीजी टेक्निशियन के पदों के लिए उम्मीदवार का स्नातक या ईसीजी टेक्निशियन में स्नातक होना चाहिए. जबकि एक्सरे के पदों के लिए उम्मीदवार का एक्सरे टेक्निशियन में डिप्लोमा या रेडियो इमेजिंग टेक्नोलॉजी में स्नातक होना अनिवार्य है. ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के पदों के लिए उम्मीदवार का डिप्लोमा इन ऑपरेशन थिएटर या लेबोरेट्री टेक्निशियन में बैचरल डिग्री होनी चाहिए. जबकि हेल्थ वर्कर के पदों के लिए उम्मीदवार का एएनएम या नर्सिंग में स्नातक होना चाहिए.
आयु सीमा
सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु पदों के मुताबिक, जिसमें न्यूनतम आयु 21 वर्ग और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है. जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.

Post a Comment