कलयुगी मां की करतूत, 12 वर्षीय बेटी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

  


छतरपुर। बड़ा मलहरा विकासखंड के ग्राम पुतरीखेरा के उपथाना घुवारा में एक हत्यारी मां ने अपनी 12 वर्षीय बेटी की कुल्हाड़ी मार कर निर्मम हत्या कर दी जिसमे बेटी पूजा अहिरबार की मौके पर ही मौत हो गई। आपको बता दे घटना ग्राम पुतरीखेरा की जहा एक मां ने अपनी बेटी की कुल्हाड़ी मार मार कर बेटी की हत्या कर दी है जिससे क्षेत्रके सनसनी फैल गई।

 छतरपुर एसपी अमित सांघी ने बताया, "भगवा थाना क्षेत्र में एक मां ने अपनी 12 साल की बच्ची की कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी। बच्ची के पिता काम करने के लिए दिल्ली गए हुए थे। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। जिसका इलाज भी चल रहा था। इस मामले में मां

सूत्रों के मुताबिक मां मानसिक रूप से कमजोर थी। बताया गया कि मां की 12 वर्षीय बेटी और 10 बर्षीय बेटा सोमवार रात्रि को करीब 9 बजे सो रहा था उसी समय मां ने कुल्हाड़ी उठाई और बेटी पर हमला बोल दिया। महिला ने एक नही करीब पांच बार बेटी पूजा के गर्दन पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया जिससे बेटी पूजा चिल्ला भी नही पाई।

पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

वारदात के दौरान महिला का बेटा घर से भागा और आसपास के लोगाें को बुलाया, लेकिन तब तक बेटी पूजा ने दम तोड़ दिया। मौके से स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके से आरोपित मां को गिरफ्तार किया और शब को अपने कब्जे में ले लिया।


मौके डीएसओ ने जांच की और शव का पंचनामा तैयार कर पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है। वहीं डीएसओ डॉक्टर प्रदीप यादव ने बताया है पोस्टमार्टम के बाद स्थिति क्लियर हो जाएगी।

0/Post a Comment/Comments