राहुल गांधी क्यों बने रेलवे स्‍टेशन पर ‘कुली’ अब वायरल हुआ VIDEO

 कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सुर्खियों में है। इंटरनेट पर ट्रेंड पर बने हुए हैं। दरअसल, राहुल गांधी (rahul gandhi) ट्रक ड्राइवरों के बाद अब कुलियों से मिलने दिल्‍ली के आनंद विहार आईएसबीटी पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने कुलियों से बातचीत की और उनकी वर्दी पहनकर सामान भी उठाया। इस दौरान राहुल गांधी कुलियों द्वारा पहनी जाने वाली लाल रंग की शर्ट भी पहले हुए नजर आए। फिर क्या था। राहुल गांधी फिर महफिल लूट लें गए।

कांग्रेस ने इसे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बताया है। कांग्रेस ने ट्वीट किया, “राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। आज राहुल जी उनके बीच पहुंचे और इत्मीनान से उनकी बात सुनी। भारत जोड़ो यात्रा जारी है

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की कुली वाली वीडियो पर मीम्स की भी बाहर आ गई है। वहीं कुछ यूजर्स लिखकर रहे हैं कि इसका जवाब बीजेपी क्या देगी, कुछ ने कहा राहुल कुली बने अब इंतजार है मोदी क्या बनेंगे। फिलहाल राहुल की इन तस्वीरों और वीडियो पर अभी तक बीजेपी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

0/Post a Comment/Comments