इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने और चांदी की कीमत में भी सुस्ती है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 1945 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे कारोबार कर रहा है. इसी तरह चांदी की कीमत भी गिर गई है. कॉमैक्स पर चांदी की कीमत 23.45 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे है.
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह कमजोर ग्लोबल संकेत हैं. क्योंकि क्रूड, डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड में उछाल से बुलियन मार्केट में नरमी देखने को मिल रही है. डॉलर इंडेक्स 105 के पार पहुंच गया है. 10-ईयर का अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 4.3 फीसदी के पार पहुंच गया है. ब्रेंट क्रूड भी 90 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है.
एक्सपर्ट का क्या है आउटलुक?
ट्रेडबुल्स सिक्योरिटीज के भाविक पटेल ने कहा कि सोने में तेजी देखने मिलेगी. इसलिए MCX पर सोने को 58850 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदें. इसका भाव 59250 रुपए तक जाएगा. जबकि चांदी में नरमी की आशंका है. MCX पर चांदी को 73100 के स्टॉपलॉस के साथ बेचें. एक किलोग्राम चांदी का भाव 72000 रुपए तक फिसल सकता है.

Post a Comment