स्कूल स्टाफ ने एक साथ आधा सैकड़ा बच्चों का कराया मुंडन अभिभावकों में आक्रोश

 


मामला जनपद शिक्षा केंद्र मझौली अंतर्गत संचालित श्री आर्यन मेमोरियल पब्लिक स्कूल मड़वास नदहा सामने आया है जहां हाई स्कूल में अध्ययनरत लगभग 30-35 छात्रों का एक साथ मुंडन करा दिया गया है। जिससे छात्र एवं अभिभावकों में आक्रोश पनप रहा है। वही इस पूरे मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र सडक़ पर उत्तर कार्यवाही की मांग कर रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार श्री आर्य मेमोरियल पब्लिक स्कूल जो नदहा के नाम से मड़वास अंचल में संचालित है। बताया जा रहा है कि यह विद्यालय मात्र आठवीं कक्षा तक संचालित है किंतु गिजवार में संचालित प्रतिभा हायर सेकंडरी स्कूल से संपर्क कर कक्षा 9 से 12 में छात्रों का प्रवेश दिया गया था।

जिसमें अध्यनरत छात्र कल सामाजिक विज्ञान की त्रैमासिक परीक्षा देने आए हुए थे। जिनका परीक्षा उपरांत स्कूल स्टाफ के द्वारा 30 से 35 लडक़ों का एक साथ उनके विरोध के बाद भी जबरदस्ती मुंडन करा दिया गया। यहां तक की विरोध करने वाले कुछ छात्रों को टीसी भी थमा दी गई है।

स्कूल प्रबंधन द्वारा किए गए इस कृत्य से नाखुश, दुखित छात्र अभिभावक आक्रोशित हो रहे हैं जो अपनी व्यथा सुनाते हुए वीडियो वायरल कर लोगों को अवगत कराया जिसको संज्ञान में लेते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने एकजुट होकर प्राचार्य मड़वास एवं तहसीलदार मड़वास को ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग किए फिर विद्यालय पहुंच विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

स्थिति बिगड़ती देख चौकी प्रभारी मड़वास द्वारा तत्काल पुलिस पर भेज कर आक्रोशित छात्रों को समझाइस देते हुए शांत कराया गया। एबीवीपी छात्रों की माने तो इनका कहना था कि मंगलवार के दिन जबकी हिंदू इस दिन दाढ़ी बाल नहीं बनबाते हैं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा कई हिंदू छात्रों का एक साथ मुंडन कराया गया है। जिसके कार्यवाही के लिए ज्ञापन सौपा गया है।

एक हफ्ते के अंदर यदि कार्यवाही नहीं होती तो हम सडक़ पर उतर आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे। हालांकि एबीवीपी के छात्रों द्वारा प्राचार्य मड़वास एवं तहसीलदार मड़वास को ज्ञापन पत्र सौपा कार्यवाही की मांग की गई है। अब देखना होगा कि ऐसे दबंग विद्यालय प्रबंधन पर शासन-प्रशासन क्या कुछ कार्यवाही करता है

0/Post a Comment/Comments