किसान की मौत पर अंतिम दर्शन करने पंहुचा बंदर, शव के पास बैठकर खूब रोया

Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग के शव के पास बैठे बंदर को देखकर हर कोई हैरान था. ऐसे में लोगों का कहना है कि व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को भूल जाता है लेकिन बंदर नहीं भूल पाया

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक किसान की मौत के बाद एक बंदर उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचा था. जिसके बाद वह कभी जमीन पर तो कभी रो रही महिलाओं के बीच बैठकर खुद भी रोता रहा. ऐसा दृश्य देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया.



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला लखीमपुर खीरी के बिजुआ क्षेत्र के गोंधिया गांव का है. यहां के रहने वाले 62 वर्षीय चंदन वर्मा की सोमवार की शाम मृत्यु हो गई थी. पैरालिसिस का शिकार चंदन पिछले दो महीनों से बीमार थे. उनकी मौत की खबर पर आसपास के लोग और परिवार के लोग इकट्ठा हो गए थे. इस बीच कहीं से एक बंदर जाकर उनके पास बैठ गया और रोने लगा.

0/Post a Comment/Comments