भीलवाड़ा: गैंगरेप के बाद कपड़े भी ले गए बदमाश, शरीर नोचा, पीड़िता ने मांगी मदद तो लोगों ने समझा पागल

 राजस्थान के भीलवाड़ा में एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां कुछ आरोपियों ने एक महिला से गैंगरेप किया, उसका शरीर नोचा और उसके कपड़े भी साथ ले गए. महिला जब सड़क पर लोगों ने चीखते-चिल्लाते हुए मदद मांग रही थी, तो लोगों ने उसे पागल समझकर उसकी मदद नहीं की. 



जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र की है. बीती रात खाना खाने के बाद एक महिला टहलने निकली थी. इसी दौरान तीन युवकों ने उसे किडनैप कर जीप में डाल लिया. इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. तीनों आरोपियों ने महिला को निर्वस्त्र कर छोड़ दिया.


ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. इस दौरान कुछ आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया. उसका शरीर नोचने के साथ ही आरोपी उसके कपड़े तक साथ ले गए. इसके बाद पीड़ित महिला निर्वस्त्र हालत में सड़क पर लोगों से मदद मांगने लगी तो लोगों ने उसे पागल समझ लिया.

0/Post a Comment/Comments