70 साल के बुजुर्ग ने की पड़ोसी के बेटे की हत्या, घर के बाहर कुल्हाड़ी से काटा

एमपी के अशोकनगर जिले में रूह कंपा देने


वाली घटना हुई है. यहां 70 साल के बुजुर्ग ने 8 साल के बच्चे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. आरोपी ने बच्चे पर एक के बाद एक कई बार वार किए. बच्चे की गर्दन काट दी.

सड़क पर खून ही खून हो गया. आरोपी ने बच्चे के पैर पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया. पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है. बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. घटना के गांव में सनसनी फैला हुआ है. आरोपी और मृतक दोनों पड़ोसी हैं. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.


दरअसल, घटना बुधवार सुबह करीब 6 बजे जिले के नईसराय थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में हुई. 8 साल का मासूम सुबह के वक्त घर से शौच के लिए निकला था. तभी उस पर पड़ोस में रहने वाले 70 साल के बुजुर्ग मजबूत सिंह खंगार ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.

सुबह का वक्त होने के कारण मौके पर ज्यादा लोग भी मौजूद नहीं थी. आरोपी ने मासूम के की गर्दन और सिर पर एक के बाद एक तीन वार किए. मासूम निढाल होकर जमीन पर जा गिरा. उसके गर्दन और सिर से खून की धार लग गई. आरोपी ने मासूम के पैरों पर भी कुल्हाड़ी से वार किए और फिर घटना को अंजाम देकर मौके से भाग निकला.

0/Post a Comment/Comments