हमारी पृथ्वी का जन्म कैसे हुआ और प्रचीन युग में क्या-क्या रहा होगा? ऐसे कई सवाल है जिसका जवाब वैज्ञानिक तलाश रेहे हैं। इसी क्रम में अब वैज्ञानिकों ने ऐसे 'शैतान' का पता लगाया है जिसने डायनासोर के नाम में भी दम कर दिया था। यह चार पैरों वाला सांप हुआ करता था जिसकी लंबाई काफी छोटी हुआ करती थी। इस प्राचीन जीव के जीवाश्म पर स्टडी से कई खुलासे हुए हैं
अपनी स्टडी में वैज्ञानिकों ने बताया कि यह कोई सांप नहीं बल्कि एक अलग ही किस्म का शैतान था। जीवाश्म की संरचना की बात करें तो यह दिखने में किसी पेंसिल की तरह था, और इसकी लंबाई 7.7 इंच होने की उम्मीद है। अगर सांप के चार पैर लगा दिए जाएं तो वह कुछ वैसा ही शैतान बन जाएगा। हालांकि स्टडी करने वाले वैज्ञानिकों ने बताया कि वह जीव सांप नहीं था बल्कि उसका नाम डोलिचोसॉर था
Post a Comment