मध्य प्रदेश से हैरान कर देने का मामला सामने आया है. यहां एक महिला की मौत के बाद उसका शव फ्रीजर में रख दिया गया. जब इस बात का पता महिला के मायके वालों को चला तो वे पुलिस को लेकर पहुंचे. पुलिस ने महिला के शव कब्जे में लेकर और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि महिला की मौत करीब 30 घंटे पहले ही हो चुकी थी. महिला के भाई ने अपने जीजा पर मारपीट और हत्या के आरोप लगाया है, जबकि आरोपी का कहना है कि उसकी पत्नी को पीलिया था और इसके चलते ही उसके मौत हुई है.
दरअसल, यह मामला मध्य प्रदेश के में रीवा शहर का है. यहां के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिउला गांव की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है. गांव में रहने वाले भरत मिश्रा की पत्नी सुमित्री की 30 जून की रात मौत हो गई थी. बहन की मौत की जानकारी उसके भाइयों को 2 जुलाई को मिली. वहीं, पति ने महिला के शव को फ्रीजर में रख दिया था और तर्क दिया कि वह अपने बेटे के मुंबई से आने का इंतजार कर रहा था. पुलिस ने शव फ्रीजर से बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Post a Comment