जनता को बड़ा झटका, 200 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ 19 किलोग्राम का गैस सिलेंडर

 देश के करोड़ों उन लोगों को बड़ा झटका लगा है जो 19 किलोग्राम का गैस सिलेंडर खरीदते हैं. आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार 19 गैस सिलेंडर के दाम आज यानी एक अक्टूबर से 200 रुपये से ज्यादास महंगा हो गया है. 



जबकि घरेलू गैस सलेंडर के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. वैसे घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में आईओसीएल की वेबसाइट के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. 30 अगस्त को देश की कैबि​नेट ने फैसला लेते हुए देश के कंज्यूमर्स को 200 रुपये की राहत दी थी. दाम कम होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि गैस सिलेंडर के दाम में राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला. आइए आपको भी बताते हैं कि घरेलू गैस सिलेंडर और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कितने हो गए हैं.

19 किलो के गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा

वास्तव में 19 किलोग्राम का गैस सिलेंडर कमर्शियल गैस सिलेंडर के अंतर्गत आता है. आईओसीएल की ओर से में 200 रुपये से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है. सबसे ज्यादा दाम देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ें हैं. यहां पर 209 रुपये के इजाफे के दाम दाम 1731.50 रुपये हो गए हैं. कोलकाता में यह इजाफा 203.5 रुपये देखने को मिला है और दाम 1839.50 रुपये हो चुका है. वहीें मुंबई में 202 रुपये की कटौती के बाद गैस सिलेंडर के दाम 1684 रुपये पर आ गए हैं. चेन्नई में 19 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत में 203 रुपये के इजाफा के साथ 1898 रुपये पर आ गया है.

देश के चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम

महानगरएक अक्टूबर से नए दाम (रुपये में)एक सितंबर के दाम (रुपये में)कितना हुआ महंगा (रुपये में)
दिल्ली1731.501522.50209
कोलकाता1839.501636203.5
मुंबई16841482202
चेन्नई18981695203

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

चहीं दूसरी ओर देश के महारनगरों में घरेलू गैस सिलेडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है. आज भी देश के महानगरों के लोगो को वो ही चुकानें होंगे, जो सितंबर के महीने में चुका रहे थे. वास्तव में 30 अगस्त के दिन केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 200 रुपये कम किया था. उसके बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है. जानकारों की मानें तो लोगों को अक्टूबर में काफी उम्मीदें थी. इसकी वजह है देश में फस्टिव सीजन की शुरुआत. जानकारों की मानें तो नवंबर के महीने में गैस सिलेंडर कीमत में कटौती की जा सकती है. नवंबर के मिड में दीपावली और भाई दूज जैसे कई त्योहार आ रहे हैं.

देश के चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

महानगरघरेलू गैस सिलेंडर के दाम (रुपये में)
दिल्ली903
कोलकाता929
मुंबई902.50
चेन्नई918.50

0/Post a Comment/Comments