Moon Astro: हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत महत्व माना जाता है। पूर्णिमा तिथि न सिर्फ मां लक्ष्मी को समर्पित है बल्कि चंद्र पूजन के लिए भी खास है।
वहीं, इस बार अगस्त की पूर्णिमा तिथि पर सुपर ब्लू मून का योग बनने जा रहा है। सुपर ब्लू मून का न सिर्फ वैज्ञानिक बल्कि धार्मिक महत्व भी मौजूद है।
ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आइये जानते हैं कि सुपर ब्लू मून कब दिखेगा और क्या है इसका महत्व।
क्या है सुपर ब्लू मून?
एक ही महीने में जब दो पूर्णिमा पड़ती हैं तो उसे ब्लू मून कहते हैं।
असल में एक साल में 12 पूर्णिमा की तिथियां पड़ती हैं।
वहीं, अधिक मास के कारण 13वीं पूर्णिमा तिथि ब्लू मून होती है।
इस साल अगस्त के महीने में दो बार पूर्णिमा तिथियां पड़ी हैं।
पहली पूर्णिमा तिथि थी 1 अगस्त और दूसरी है 30 अगस्त।
हालंकि पंचांग में पहली तिथि अधिक मास की पूर्णिमा थी।
वहीं, 30 अगस्त की पूर्णिमा सावन पूर्णिमा कहलाएगी।
यह भी पढ़ें: Purnima Dates 2023: नोट करें मई से दिसंबर तक की पूर्णिमा तिथि की पूरी लिस्ट
कब दिखाई देगा सुपर ब्लू मून? (When Will Super Blue Moon Appear?)
ब्लू मून 30 अगस्त, दिन बुधवार (बुधवार के उपाय) को रात 8।37 बजे पर दिखाई देगा।
ब्लू सुपरमुन बेहद दुर्लभ है क्योंकि यह हर 3 साल में एक बार आता है।
क्या है सुपर ब्लू मून का धार्मिक महत्व?
सुपर ब्लू मून सावन पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है।
ऐसे में यह सिर्फ कोई खगोलीय घटना नहीं है।
सुपर ब्लू मून का धार्मिक महत्व भी अधिक है।
सावन पूर्णिमा के दिन शिव जी की पूजा होती है।
वहीं, पूर्णिमा तिथि मां लक्ष्मी को समर्पित है।
इसके अलावा, पूर्णिमा पर चंद्र पूजन का महत्व भी है।
ऐसे में सुपर ब्लू मून को देखना शुभ साबित होगा।
सुपर ब्लू मून का ग्रहों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।
इससे ग्रह जीवन में शुभ घटनाओं को जन्म देंगे।
आप भी सुपर ब्लू मून से जुड़ी सभी जानकारी जैसे कि कब देखा जा सकता है सुपर ब्लू मून और क्या है इसका धार्मिक महत्व आदि के बारे में यहां इस लेख के माध्यम से ले सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें।

Post a Comment