हाथ में पिस्टल और बाइक पर जानलेवा स्टंट, पटना की इस लड़की का VIDEO वायरल

 पटना के मरीन ड्राइव पर लड़की हाईवे पर खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही है. लड़की बाइक का हैंडल छोड़ देती है, कभी उसी पर खड़ी हो जाती है. लड़की एकदम ठसक से बाइक चलाती है, कभी खतरनाक कट लगाती है. वह पिस्टल भी दिखाती नजर आ रही है.



तभी अचानक एक और लड़की भी उसी बाइक पर आ बैठती है और स्टंट करने लगती है. दोनों लड़कियां गंगा नदी के किनारे मरीन ड्राइवर पर बेखौफ बाइक चला रही हैं. दोनों ने हेलमेट पहना है इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पा रही है. लड़कियों का स्टंट वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस उन्हें ढूंढ रही है.

 

 

पटना के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने कहा है कि पुलिस सीटीसी फुजटेड की जांच की जा रही है. लड़कियों के खिलाफ जांच जारी है.

0/Post a Comment/Comments