Mouni Roy Hospitalized: किस चिंता में हैं मौनी रॉय? 9 दिन से अस्पताल में भर्ती थीं 'नागिन', पति सूरज के लिए कह डाली ऐसी बात
Mouni Roy Was In Hospital For 9 Days: नागिन शो की धड़कन बनकर उभरीं मौनी रॉय अपने पति सूरज नांबियार के साथ दुबई में शानदार लाइफ जी रही थीं, तभी अचानक खबर आई कि मौनी रॉय अस्पताल में भर्ती हो गई हैं. इस बारे में खुद मौनी रॉय ने अपने फैंस को इनफॉर्म किया.
मौनी रॉय 9 दिन तक रहीं अस्पताल में
मौनी रॉय ने अपने फैंस को खुद से जुड़ी हुई एक चौंकाने वाली खबर दी. सोशल मीडिया पर मौनी ने बताया कि अब वह काफी शांति का अनुभव कर रही हैं, पिछले 9 दिनों से वह अस्पताल में थीं. मौनी ने एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपने दिल से जुड़े लोगों संग खास तस्वीरें शेयर कीं और ये दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया. मौनी ने अपनी पति सूरज नांबियार को लेकर बेहद खास बातें लिखीं. मौनी जब से अस्पताल में पहुंचीं तभी से उनके पति उनके साथ हर मिनट हर लम्हा रहे, जिससे मौनी बहुत टच हो गईं.
क्या है मौनी के पोस्ट में?
मौनी ने कहा- 9 दिन से अस्पताल में हूं, मैं अभी भी इस सोच में हूं कि जितनी किसी बारे में सोच कर मैं अशांत थी, अभी शांति में हूं.ये बताते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं वापस घर आ गई हूं. अभी स्लो रिकवरी हो रही है, लेकिन बेहतर स्थिति में हूं. हर गलती के बाद एक अच्छी और बेहतर जिंदगी की तरफ. मैं अपने करीबी और बहुत प्यारे दोस्तों का शुक्रिया करना चाहती हूं जिन्होंने इस समय में मेरी देखभाल की, मुझे ढेर सारा प्यार भेजा आई लव यू गाइज. वहीं उन्होंने अपने पति सूरज नांबियार के लिए कहा-तुम्हारे जैसा कोई नहीं है, मैं हमेशा तुम्हारी आभारी रहूंगी ओम नम:शिवाय.
मौनी के इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं. फैंस उनके लिए गैट वेल सून कहते दिखे. वहीं किसी ने कहा कि हम प्रार्थना करेंगे कि आपकी सेहत जल्दी ठीक हो जाए. इससे कुछ घंटों पहले मौनी ने एक और पोस्ट किया था, इस पोस्ट में कुछ धोखे जैसी बातों की तरफ इशारा था. ऐसे में कयास लग रहे हैं कि कहीं मौनी के ओवरथिंक करने की वजह से तो उन्हें अस्पताल नहीं जाना पड़ गया. इस बारे में तो कुछ नहीं कह सकते बस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर सकते हैं.
Post a Comment