बॉयफ्रेंड के साथ घुमने गई आदिवासी महिला के साथ आधा दर्जन युवकों ने किया दुष्कर्म, प्रेमी भी फरार


 आदिवासी महिला के साथ आधा दर्जन युवाओं ने किया दुष्कर्म

मामला जिले के थाना क्षेत्र के एक गांव के निकट फुटबॉल मैदान के पास का है। मामले में पीड़ित महिला ने बताया कि वह दिल्ली में काम करती है। वह 1 सप्ताह पहले ही दिल्ली से वापस लौटी थी। वह बीते रविवार की देर शाम अपने प्रेमी के साथ बाइक में बैठकर अमड़ापाड़ा आई थी। अमड़ापाड़ा पहुंचने पर प्रेमी ने एक मिठाई दुकान से मिठाई खरीदी। इसके बाद प्रेमी महिला को फुटबॉल मैदान के पास लेकर गया। पीड़िता ने बताया, इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे लगभग आधा दर्जन युवक महिला को जबरन पकड़कर एक पेड़ के पास ले गए जहां सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई और सुबह महिला को होश आया, जिसके बाद उसने पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस मामले की कर रही है जांच
महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि घटना के बाद प्रेमी भी फरार हो गया और वह अपने प्रेमी का नाम सिर्फ हेम्ब्रम जानती है। वहीं, महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में जिले के एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। महिला अपने प्रेमी का नाम नहीं बता पा रही है। शीघ्र ही इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

0/Post a Comment/Comments