इलियाना डिक्रूज ने दिखाया अपने होने वाले बच्चे के पिता का चेहरा, देखें एक्ट्रेस के पार्टनर की फोटो

 बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz) अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय करते हुए फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है।



हालांकि एक्ट्रेस ने होने वाले बच्चे का पिता कौन है, इसका खुलासा नहीं किया था। लेकिन अब उन्होंने इस राज से भी पर्दा उठा दिया है। दरअसल, इलियाना डिक्रूज इन दिनों विदेश में रहकर अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं और बहुत जल्द एक्ट्रेस मां बनने वाली है। अब इलियाना ने लंबे इंतजार के बाद अपने बच्चे के पिता की फोटो शेयर की है।

Ileana D’cruz ने शेयर की अपने होने वाले बच्चे के पिता की फोटो

बता दें कि जब इलियाना ने अपने होने वाले बच्चे का खुलासा किया था तब से हर किसी का एक ही सवाल था कि आखिरकार एक्ट्रेस के होने वाले बच्चे का पिता कौन है। इस बीच अब इलियाना डिक्रूज (Ileana D’cruz) ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की एक फोटो साझा की है। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने प्यार भरा मैसेज भी लिखा है।

Ileana D'cruz Boyfriend Photo
Ileana D’cruz Boyfriend Photo

इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर

बता दें कि इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें इलियाना अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ डेट नाइट एन्जॉय करती दिख रही है। साथ ही इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि- ‘डेट नाइट’। हालांकि एक्ट्रेस ने नाम का खुलासा नहीं किया है। वहीं, अगर इस फोटो की बात करें तो तस्वीर में दोनों कोजी होते नजर आ रहे हैं।

0/Post a Comment/Comments