प्लीज छतरी लेकर ही निकलें, दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में गिरेगी बिजली और होगी मूसलाधार बारिश

 


देशभर में प्री मानसून और मानसून के आने से राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। यूपी, बिहार केरल, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, राजस्थान सहित कई राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। उत्तराखंड में, रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की वजह से दो लोगों की मौत भी हो गई है। दिल्ली में बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया है।

दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की उम्मीद जताई गई है। IMD ने कुछ इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, लगातार हो रही मानसूनी बारिश से मौसम तो काफी अच्छा हो गया है, लेकिन लोगों के सामने मुश्किलें खड़ी होती दिख रही हैं। जलजमाव होने से हालात इतने बदतर हैं कि राहगीरों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

0/Post a Comment/Comments