टमाटर ने बिगाड़ा रसोई का गणित, 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंचा भाव?


हाइलाइट्सएक महीने पहले थोक में टमाटर 5 रुपये किलो बिक रहा था.सप्‍लाई अचानक कम होने से रेट में भारी उछाल आया. आने वाले दिनों में भाव और तेज होने की आशंका है. नई दिल्‍ली. पिछले महीने यानी मई में मंडियों में टमाटर का थोक भाव (Tomato Price) 5 रुपये किलो तक हो गया है. हालात यह हो गए थे कि कई जगह तो किसानों को टमाटर सड़कों पर फेंकने पड़े थे. लेकिन, अब करीब डेढ़ महीने में ही स्थिति एकदम बदल गई है. पहले जहां मंडियों में टमाटर रखने की जगह नहीं थी, वहीं अब टमाटर नजर ही नहीं आ रहे हैं. पिछले साल के मुकाबले कम बुआई और खराब मौसम के कारण सप्‍लाई में आई भयंकर कमी से टमाटर के भाव आसमान छूने लगे हैं. थोक में कई जगह टमाटर का भाव 70 रुपये किलो तक हो गया है. आने वाले समय में इसके 100 रुपये के पार जाने की आशंका है. मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक की कोलार मंडी में रविवार को टमाटर का थोक भाव 73 रुपये किलो हो गया. यहां 15 किलो वजन वाली टमाटर की क्रेट 1,100 रुपये में बिकी. मंडी में टमाटर बेचने आए किसान अंजी रेड्डी ने बताया कि इस बार पिछले साल से टमाटर की बुआई कम हुई है. खराब मौसम की वजह से भी उतपादन गिरा है. इससे भाव चढ़ गया है. मध्‍यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी टमाटर अब रिटेल में 100 रुपये किलो तक हो गया है. ये भी पढ़ें-  दुनिया का सबसे बड़ा घुमक्कड़! प्लेन से इतना घूमा कि 923 बार नप जाए धरती, केवल 1 बार खरीदा था टिकट हफ्ते में दाम दोगुने एक हफ्ते पहले होलसेल मार्केट में टमाटर 30-35 प्रति किलो में बिक रहे थे. रिटेल मार्केट में इसकी कीमत करीब 40-50 रुपए किलो थी. लेकिन अब टमाटर के दाम दोगुने हो गए हैं. दिल्ली की आजादपुर थोक मंडी में भी टमाटर की कीमतें दोगुनी हो गई हैं. थोक में इसका भाव 70 रुपये किलो हो गया है. इसका कारण हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से टमाटर की कम आपूर्ति होना है. उत्तर प्रदेश की कई मंडियों में भी थोक में टमाटर का भाव 80 रुपये किलो हो गया तो पंजाब में भाव 60 रुपये किलो है. राजस्‍थान के जयपुर में टमाटर अब थोक में ही 65 रुपये किलो बिकने लगा है. महीने में भयंकर तेजी एक महीने पहले यानी मई में तो उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में टमाटर 2-5 रुपए प्रति किलो थोक में बिक रहा था. एक महीने में ही टमाटर की कीमतों में 1900% की बढ़ोतरी हुई है. कई राज्यों में बारिश के कारण टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचा है तो कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे उत्पादन में गिरावट आई है. कर्नाटक सहित कई जगहों पर इस साल टमाटर की बुआई पिछले साल से कम हुई थी. इस वजह से उत्‍पादन कम हुआ है. इन सभी कारणों से अब टमाटर का भाव आसमान छूने लगा है. अन्‍य सब्जियों के भी बढ़े भाव टमाटर के अलावा बाकी ज्यादातर सब्जियां भी सामान्य से ऊंचे दाम पर बिक रही हैं. एक किलो बीन्स की कीमत ₹120-₹140 के बीच है. शिमला मिर्च की कीमत भी ₹80 के पार पहुंच गई है. अदरक का रेट तो 200 रुपये के करीब हो गया है.

0/Post a Comment/Comments