भाई ने अपनी बहन के साथ किया दुष्कर्म, जानिए पूरा मामला

 राजस्थान के चूरू (Churu) जिले के रतनगढ़ थाना इलाके में एक युवक ने अपनी गंदी हरकत से पवित्र रिश्तों का कत्ल (Murder of Relationships) कर दिया. इस युवक की हरकत से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर कलंक लग गया. यहां एक भाई ने अपनी 19 साल की चचेरी बहन के साथ रेप (Rape) कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया. बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर बहन से बार-बार संबंध बनाए. घटना का पता चलने पर परिवार सदमे में डूब गया. अंतत: पीड़िता ने हिम्मत कर अपनी मां को आपबीती बताई. उसके बाद सदमे में आई मां ने जैसे तैसे करके खुद को और बेटी को संभाला. बाद में मां बेटी को लेकर रतनगढ़ पुलिस थाने पहुंची. वहां उसने आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कराया.



रतनगढ़ पुलिस ने बताया कि इलाके के एक गांव की 19 वर्षीय युवती ने अपनी मां के साथ थाने में उपस्थित होकर भाई के खिलाफ रिपोर्ट दी है. उसने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसके ताऊ का बेटा पड़ोस मे रहता है. वह उस पर गंदी नजर रखता था. पीड़िता ने बताया कि वह बीते 12 दिसंबर 2021 की रात अपने घर की छत पर बने कमरे में सो रही थी. इस दौरान उसका भाई वहां पर आया और उसके साथ रेप किया.

0/Post a Comment/Comments