अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे तो आप के लिए अच्छी खबर है.स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने एसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके तहत देशभर में ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के 7500 पदों पर भर्तियां की जाएगी.
इसके लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर 3 मई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है. इसके बाद उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन में 7 से 8 मई तक करेक्शन भी कर सकते हैं. सीबीटी परीक्षा इसी साल जुलाई में हो सकती है. एसएससी सीजीएल परीक्षा में सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवार को 25 हजार 500 रुपए से लेकर 1 लाख 51 हजार 100 रुपए हर महीने सैलरी के रूप में दिए जाएंगे.
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. कुछ पदों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष और कुछ के लिए 18 वर्ष के 30 वर्ष निर्धारित की गई है. अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी गई है.
सलेक्शन प्रोसेस और एप्लीकेशन फीस
आवेदकों का चयन टियर 1 और टियर 2 परीक्षा के जरिए किया जाएगा. टियर 1 परीक्षा में सफल उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा में शामिल होंगे. सामान्य वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपए है. महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (एसटी), विकलांग व्यक्तियों और आरक्षण के लिए पात्र पूर्व सैनिकों (ईएसएम) उम्मदीवारों को फीस से छूट दी गई है
एसएससी सीजीएल का पूर्ण रूप कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा है. जो समूह B और समूह C श्रेणी के तहत आने वाले पदों को भरने के लिए हर साल देश भर में आयोजित की जाती हैं. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) देश के प्रमुख भर्ती निकायों में से एक है, जो देश भर के व्यक्तियों, विशेषकर युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए रोजगार देता है.

Post a Comment