हरियाणा के इस गांव में मस्जिद में नमाज पढ़ रहे लोगों पर हमला; गांव में तनाव का माहौल, पुलिस फोर्स तैनात..


देश की राजधानी नई दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत जिले के एक गांव की मस्जिद  में घुसकर हमले की खबर है। अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को सांदल कलां गांव में करीब 20 लोगों ने मस्जिद में नमाज पढ़ रहे लोगों पर हमला कर दिया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हमला करने वाले सभी आरोपी उसी गांव के निवासी है

इंडिया टुडे के मुताबिक, संदल कलां गांव  में मुस्लिम समुदाय द्वारा एक छोटी मस्जिद बनाई गई है. रविवार को यहां कुछ ग्रामीण पूजा कर रहे थे तभी करीब 15-20 लोग पहुंचे और नमाज पढ़ रहे लोगों पर हमला कर दिया। दावा है कि हमलावरों ने लोगों पर लाठी-डंडों से हमला किया और फिर आराम से धमकाते हुए चले गए।

संदल कलां गांव में दो गुटों में हुई मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। हरियाणा पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और उनमें से 16 को हिरासत में लिया है।

9 लोग हुए घायल

सांदल कलां गाव में हुई झड़प में 9 लोग घायल हुए हैं, जिनके नाम- इश्ताक अली, आलमीर, साबिर अली, फरयाद, अंसार अली, जुलेखा, अली ताब, नरगिस और जरीना हैं। हरियाणा पुलिस ने इन सभी को इलाज के लिए सोनीपत जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।

बता दें कि हरियाणा का सोनीपत राज्य के प्रमुख औद्योगिक जिलों से एक है। इसलिए पुलिस किसी भी कीमत पर मामले को बढ़ते देखना नहीं चाहती। हरियाणा पुलिस  ने घटना के बाद से सांदल कलां गांव में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया है और गंभीरता से इस मामले की जांच कर रही है।

0/Post a Comment/Comments