बॉलीवुड से बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है कि दिवंगत मशहूर डॉयरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन हो गया। पामेला चोपड़ा ने महज 85 साल की उम्र में इस दुनिया से अलविदा कह दिया। निधन की इस खबर के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की सास और आदित्य चोपड़ा की मां पामेला चोपड़ा, यशराज फिल्म्स में एक लेखक, सह निर्माता और ड्रेस डिजायनर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। पामेला चोपड़ा के निधन से बॉलीवुड को एक झटका लगा है
पामेला चोपड़ा को आखिरी बार यशराज फिल्म्स की डॉक्यूमेंट्री द रोमेंटिक्स में देखा गया था, जहां वो अपने पति यश चोपड़ा और उनकी लाइफ की जर्नी को बताती नजर आ रही थीं। पामेला चोपड़ा ने यश चोपड़ा से 1970 में अरेंज मैरिज की थी।
पामेला चोपड़ा और यश चोपड़ा से दो बेटे आदित्य और उदय चोपड़ा हैं। आदित्य चोपड़ा एक फिल्म प्रोड्यूसर और डॉयरेक्टर हैं, जबकि उदय चोपड़ा एक अभिनेता और फिल्म निर्माता है। बता दें कि पामेला चोपड़ा ने कई फिल्मों में गाने भी गाए थे। वहीं, वो एक बार यश चोपड़ा के साथ दिल तो पागल है के शुरूआती गाने एक दूजे के वास्ते में नजर आ चुकी थीं। पामेला चोपड़ा ने अपने पति के साथ कई फिल्मों में सह निर्माता के तौर पर भी काम किया था।

Post a Comment