बच्चे ने नहीं लगाई झाड़ू तो हैवान बन गया प्रिंसिपल, बेरहमी से पिटाई में तोड़ दिए पैर


 बिहार के एक निजी स्कूल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां दो बच्चों को प्रिंसिपल ने केवल इसलिए पीटा क्योंकि उन्होंने प्रिंसिपल के कहने पर झाड़ू नहीं लगाई थी और न ही जूठे बर्तन साफ किए थे. इस पर स्कूल के प्रिंसिपल ने अपने भाई के साथ मिलकर छात्रों की बुरी तरह पिटाई कर दी जिसमें एक छात्र का पैर तक टूट गया. इसके चलते अब प्रिंसिपल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

दरअसल, यह मामला बिहार के जमुई जिले में स्थिति निजी स्कूल का है. यहां के प्रिंसिपल सत्यम कुमार सिंह ने दो बच्चों को स्कूल में झाड़ू लगाकर सफाई करने और जूठे बर्तन साफ करने को कहा था लेकिन छात्रों ने ऐसा नहीं किया तो प्रिंसिपल ने उन्हें अपने भाई के साथ बुरी तरह पीट दिया. इसके चलते एक छात्र का पैर तक टूट गया. इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस ने प्रिंसिपल ने एक्शन लिया है.

0/Post a Comment/Comments