भारत के अंदर पहला Apple स्टोर 42 लाख किराया 1 महीने का अब दुबई अमेरिका जाने की टेंशन खत्म ??


Apple Store: ऐपल ने पहले मुंबई और फिर दिल्ली में रहने वाले ऐपल लवर्स के लिए स्टोर्स ओपन करने की घोषणा की है. दिल्ली में कंपनी का स्टोर साकेत में स्थित सेलेक्ट सिटी वॉक में है, एक बात जो यहां गौर करने वाली है वह यह है कि दिल्ली में स्थित कंपनी का स्टोर मुंबई में खुलने वाले स्टोर से छोटा है. लेकिन चौंका देने वाली बात तो यह है कि दिल्ली का स्टोर बेशक साइज में छोटा है लेकिन दोनों ही स्टोर्स का किराया एक बराबर है.

जी हां, मनीकंट्रोल ने लीज एग्रीमेंट के दस्तावेजों को एक्सेस किया और पाया कि Apple Delhi Store और Apple Mumbai Store दोनों ही स्टोर्स का मंथली किराया 40 लाख रुपये प्रतिमाह है.

ऐपल के दिल्ली स्टोर के जहां तक एरिया की बात है तो एरिया काफी बड़ा है क्योंकि स्टोर 8,417.38 वर्ग फुट के क्षेत्र को कवर करता है. मुंबई स्टोर को ओपन करने के तुरंत बाद ही ऐपल अपने दिल्ली स्टोर को भी ग्राहकों के लिए ओपन करेगी.


0/Post a Comment/Comments