कर्नाटक (Karnataka) के बैंगलोर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने है। पति के चॉकलेट नहीं लाने पर गुरुवार को एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। महिला का पति सैलून में काम करता था। महिला की शादी लगभग छह साल पहले हुई थी।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार गुरुवार की सुबह जब हर रोज की तरह पति सैलून में जाने लगा तो पत्नी ने उससे चॉकलेट की फरमाइश की। लेकिन पति ने पत्नी के इस मांग को पति ने नजर अंदाज कर दिया। जिसकी वजह से ये बात पत्नी के दिल में चुभ गई और उसने इतना बड़ा फैसला ले लिया। कथिततौर पर इसी बात से आहत होकर पत्नी ने दोपहर में कमरे में फांसी लगा ली।
चॉकलेट न मिलने पर खफा हुई पत्नी
पति ने शाम को काम से निकलते समय उसे फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। सैलून से लौटकर जब पति घर पहुंचा और कमरे में गया तो पत्नी का शव कथिततौर पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला।
पुलिस मामले की कर रही जांच
जब वह घर पहुंचा तो उसने उसे मृत पाया। हनूर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले पर ईस्ट डिवीजन डीसीपी भीमा शंकर गुलेड ने इस पूरे मामले पर जानकारी दी। फिलहाल पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Post a Comment