बेंगलुरु में गुरुवार को अचानक गैस पाइपलाइन फटने से हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक यहां के एचएसआर लेआउट इलाके में बेंगलुरु-सीसीटीवी-गेल की गैस पाइपलाइन फट गई, जिसकी चपेट में आने से दो महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गई. सूत्रों के अनुसार एचएसआर लेआउट में सुबह करीब 9 बजे बीडब्ल्यूएसएसबी (बेंगलुरु वॉटर सप्लाई एंड सीवेरज बोर्ड) की खुदाई का काम चल रहा था. खुदाई के दौरान गैस पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी लेकिन मजदूरों ने बिना देखे ही उसे ढक दिया था.
इसके बाद गैस का रिसाव होने लगी, जिससे एक घर में विस्फोट हो गया. विस्फोट के समय एक महिला किचन में खाना बना रही थी. विस्फोट के कारण पास के दो घरों में भी आग लग गई, जिससे दो महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गईं. फिलहाल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
dr.jpg)
Post a Comment