बीती रात करीब 3 बजे कानपुर के अनवरगंज थाना क्षेत्र के बांसमंडी में कपड़े की दुकानों के कांम्प्लेक्स में आग का भीषण तांडव देखने को मिला. रात के समय हवा इतनी तेज थी कि 1 से 2 घंटे में इस आग ने आस पास के 3 कॉम्प्लेक्स टॉवर को अपनी जद में ले लिया. मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा और फायर ब्रिगेड की 1 दर्जन के करीब गाड़ियां मंगानी पड़ीं. आग को काबू करने के लिए आस-पास के जिलों से भी करीब 50 फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगाई गईं.
तड़के सुबह लखनऊ से भी हाईड्रोलिक फायर ब्रिगेड की गाड़ी कानपुर पहुंची के माल की हानि बताई गई है. आग लगने का कारण फिलहाल शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है
Post a Comment