अब तक की सबसे बड़ी भर्ती:ग्रुप-सी के 31,529 पदों के लिए 16 मार्च से 5 अप्रैल तक करें आवेदन

 हरियाणा सरकार ने विधानसभा चुनाव से करीब डेढ़ साल पहले होली के मौके पर ग्रु-सी की बंपर भर्ती निकाली है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने ग्रुप-सी के 31,529 पदों की भर्तियों का शेड्यूल जारी किया है। यह प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती मानी जा रही है। इससे पहले साल 2019 में ग्रुप-डी के 18 हजार पदों के लिए भर्ती हुई थी। अब ग्रुप-सी की नौकरियों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) पास कर चुके 3.57 लाख युवा 16 मार्च से 5 अप्रैल तक प्रेफरेंस कर सकेंगे। एचएसएससी ने पदों के अनुसार लिखित परीक्षा का शेड्यूल भी जारी किया है।

भर्ती के लिए 376 कैटेगिरी में 58 ग्रुप बनाए, 16 से पोर्टल पर विभाग व पद के अनुसार प्रेफरेंस बतानी होगी, फीस नहीं लगेगी

मैंने ग्रुप-सी का सीईटी पास किया हुआ है। क्या मुझे दोबारा आवेदन करना होगा?
नहीं। आपको सिर्फ पदों के अनुसार अपनी प्राथमिकता बतानी होगी। इसके लिए 376 कैटेगिरी में कुल 58 ग्रुप बनाए गए हैं।
पद की प्राथमिकता कैसे बता पाऊंगा?
एचएसएससी पोर्टल खोलेगा। 16 मार्च से पोर्टल ऑनलाइन ही अपनी प्राथमिकता भर देनी है। यह 5 अप्रैल तक भरी जा सकेगी।
अप्लाई करने के लिए फीस लगेगी?
नहीं। कोई फीस जमा कराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह फीस सीईटी के समय ले ली गई थी।
क्या अब दोबारा भी परीक्षा होगी?
हां। लेकिन इस परीक्षा में उसी विषय से जुड़े प्रश्न होंगे, जो पद आपने प्राथमिकता में बताए हैं। जैसे कोई नर्स के पद पर नियुक्ति चाहता है तो उसी से संबंधित प्रश्न ही पूछे जाएंगे

0/Post a Comment/Comments