प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जारी होने में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त बचा हुआ है. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, जनवरी महीने के किसी भी दिन 2 हजार रुपये की किस्त जारी की जा सकती है. सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करती है. ये राशि किसानों के खाते में हर 4 महीने के अंतराल पर 3 किस्तों में दो-दो हजार रुपये करके भेजी जाती है.
लाभार्थी सूची में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी सूची में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं. बड़ी संख्या में लोगों का नाम इस सूची से हटाया जा रहा है. अवैध लाभार्थियों को लगातार नोटिस भी भेजा रहा है. इन्हें अब तक हासिल की गई सारी किस्तों को वापस करने को कहा जा रहा है.
उत्तर प्रदेश से अकेले 21 लाख लोगों का नाम काटा गया था
12वीं किस्त के दौरान उत्तर प्रदेश से अकेले 21 लाख से अधिक लोगों का नाम काट दिया गया था. ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बड़े पैमाने पर नाम कटे थे. ऐसे लोगों को नोटिस भेजकर अबतक दी गई सभी राशि वापस ली जा रही है.
13वीं किस्त पाने के लिए जरूर करें ये काम
अगर 13वीं किस्त को आप हासिल करना चाहते हैं तो ई-केवाईसी की प्रकिया जरूर पूरी होनी चाहिए. ऐसा नहीं करने पर किसानों को 13वीं किस्त नहीं मिलेगी. अगली किस्तों का लाभ उठाने के लिए किसान पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर ई-केवाईसी की प्रकिया जरूर पूरा कर लें.
किसान यहां कर सकते हैं संपर्क
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त को लेकर किसान आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं. यहां किसानों की सारी समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा

Post a Comment