वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज (1 फरवरी) सुबह 11 बजे संसद में केंद्रीय बजट 2023 पेश कर रही हैं. यह केंद्रीय बजट 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होगा. पिछले दो वर्षों की तरह इस साल का केंद्रीय बजट भी कागज रहित रूप में पेश किया जा रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक निराशा के बीच भारत के बजट पर दुनिया की नजर है. पीएम मोदी ने कहा कि आर्थिक उथल-पुथल के इस समय में, भारत का बजट लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और दुनिया के लिए आशा की किरण बनने का प्रयास करेगा. Union Budget 2023 पर लेटेस्ट अपडेट के लिए हमें फॉलो करें:
Post a Comment