Axar Patel Wedding: केएल राहुल के बाद अक्षर पटेल बनेंगे दूल्हा, दुल्हन के साथ किया डांस

 भारतीय ओपनर केएल राहुल ने 23 जनवरी को ही बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ शादी की. अब स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. अक्षर अपनी मंगेतर मेहा पटेल के साथ सात फेरे लेंगे. अक्षर और मेहा की शादी से पहले मेंहदी और हल्दी की रश्में की गईं. मेंहदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं हैं.



Axar Patel Wedding: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है. तीन दिन पहले ही यानी 23 जनवरी को ओपनर केएल राहुल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ शादी की. अब उनके बाद स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. अक्षर अपनी मंगेतर मेहा पटेल के साथ सात फेरे लेंगे.

अक्षर पटेल की यह शादी आज (26 जनवरी) को ही होगी. अक्षर और मेहा की शादी से पहले मेंहदी और हल्दी की रश्में की गईं. मेंहदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं हैं. इस समारोह में क्रिकेटर जयदेव उनादकट भी पहुंचे थे.\

जयदेव उनादकट ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की. साथ ही अक्षर पटेल ने अपनी दुल्हनिया मेहा के साथ संगीत सेरेमनी में डांस भी किया. इस डांस का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है. अक्षर पटेल और मेहा की हल्दी की फोटोज भी काफी वायरल हो रही है. इसमें दोनों लगभग एक जैसे कपड़े पहने नजर आ रहे हैं. मेहा पटेल ने गले में पीले फूलों की माला भी पहनी हुई है.


0/Post a Comment/Comments