तमिलनाडु में शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। हादसा तमिलनाडु के धर्मापुरी-ठोप्पुर हाईवे पर हुआ। यहां एक बेकाबू ट्रक ने एक के बाद एक दस वाहनों को रौंद दिया। इसमें अलग-अलग वाहनों में सवार चार लोगों की मौत हो गई।
हादसे में दस से ज्यादा लोग घायल बताए गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर ट्रक को सड़क पर छोड़ फरार हो गया। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई
शनिवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में भी भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर होने के बाद हुआ। हादसे में घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

Post a Comment