इस गंभीर बीमारी का शिकार हुए शाहरुख खान, सर्जरी के बाद इतनी दर्दनाक हुई थी हालत


शाहरुख से फैन ने उनकी फूड हैबिट को लेकर सवाल किया. इसके जवाब में एक्टर ने कहा- थोड़ा बीमार हूं इंफेक्शन की वजह से. इन दिनों दाल चावल खा रहा हूं. किंग खान का ये जानकारी देना था फैंस उनकी सेहत को लेकर परेशान हो गए. फैंस जल्द से जल्द एक्टर के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं

फिल्म पठान को लेकर शाहरुख खान सुर्खियों में बने हुए हैं. शाहरुख खान ने शनिवार को फैंस संग बातचीत की. इस दौरान उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए. Ask Me Anything सेशन में किंग खान ने खुलासा किया कि उन्हें इंफेक्शन हुआ है. एक्टर इसके लिए स्पेशल डाइट भी फॉलो कर रहे हैं.

शाहरुख को हुआ इंफेक्शन बातचीत के दौरान एक शख्स ने किंग खान से उनकी फूड हैबिट को लेकर सवाल किया. इसके जवाब में एक्टर ने कहा- थोड़ा बीमार हूं इंफेक्शन की वजह से. इसलिए इन दिनों दाल चावल खा रहा हूं. किंग खान का ये जानकारी देना था कि फैंस उनकी सेहत को लेकर परेशान हो गए. यूजर्स ने जल्द से जल्द एक्टर के ठीक होने की दुआ की. शाहरुख खान ने हालांकि अपने ट्वीट में ये नहीं बताया कि उन्हें किसका और कैसा इंफेक्शन हुआ है. इस इंफेक्शन से ठीक होने के लिए शाहरुख खान सिंपल डाइट फॉलो कर रहे हैं.

पठान पर क्या बोले शाहरुख? Ask Me Anything सेशन में शाहरुख खान ने फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल मैच, पठान को लेकर ढेर सारी बातचीत की. फिल्म पठान के फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अनुमान पर भी शाहरुख खान ने बात की. इस मूवी का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज हो चुका है. जिसमें दीपिका पादुकोण संग शाहरुख खान की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखी. ये बात अलग है गाने में दीपिका की पहनी ऑरेंज बिकिनी पर हंगामा हो रहा है. शाहरुख खान ने खुलासा किया कि पठान का दूसरा गाना अरिजीत सिंह ने गाया है.

0/Post a Comment/Comments