पोस्ट ऑफिस की इन योजनाओं में मिलता है सबसे अधिक ब्याज


पोस्ट ऑफिस बेस्ट स्कीम: भारतीय डाकघर सेविंग स्कीम (बचत योजना) के तहत पैसा निवेश करने का अच्छा विकल्प है। पोस्ट ऑफिस में पैसा अधिक सुरक्षित माना जाता है क्योंकि पोस्ट ऑफिस की स्कीम केन्द्र सरकार के अधीन होती है। पोस्ट ऑफिस की बहुत सी सेविंग स्कीम हैं जो बिना रिस्क के पैसा निवेश करने का अच्छा विकल्प है। इनमें बिना जोखिम के गारंटीड रिटर्न (फायदा) मिलता है।

पैसा निवेश करने के लिए बहुत से विकल्प हो सकते हैं जैसे: सेविंग स्कीम, एफडी स्कीम, गोल्ड, रियल एस्टेट, म्युचुअल फंड, स्टाॅक मार्किट। मगर बिना नाॅलेज के निवेश करना नुकसानदायक भी हो सकता हैं। यदि आपके पास समय की कोई कमी नहीं है तो आप रियल एस्टेट, म्युचुअल फंड, स्टाॅक मार्किट में पैसा लगाकर अच्छा मुनाफा पा सकते हैं मगर इनमें पैसा डूबने का रिस्क भी बहुत ज्यादा होता है।
इसलिए हम आपको ऐसी स्कीम के बारे में बताएंगे जिनमें इन्वेस्ट करने पर बिल्कुल भी रिस्क नहीं रहता है। और आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है। जी हां आप पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम में अपना पैसा बिना किसी जोखिम के इन्वेस्ट कर सकते हैं। आप अपने अनुसार कोई भी स्कीम चुन सकते हैं

पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम इंटरेस्ट रेट 2022

स्कीमवार्षिक ब्याज दरन्यूनतम जमा राशि
पोस्ट ऑफिस डबल मनी स्कीम6.9%₹1000
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम5.8%₹100/माह
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम5.5%-5.8%
₹1000
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम6.6%₹1000
पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि स्कीम7.6%₹250
पोस्ट ऑफिस सिनियर सिटिजन सेविंग स्कीम7.4%₹1000
पोस्ट ऑफिस पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम7.1%₹500
पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टीफिकेट6.8%₹1000
पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट4.0%₹500
पोस्ट ऑफिस की सबसे लोकप्रिय स्कीम में से एक पोस्ट ऑफिस डबल मनी स्कीम भी हैं। किसान विकास पत्र स्कीम को ही   या डबल मनी प्लान के नाम से जाना जाता है। इस स्कीम में निवेश की गई रकम निश्चित समय में डबल हो जाती है। इसमें निवेश करने के लिए कम से कम 1000 रूपए या 100 के गुणक में रकम होनी चाहिए।

वहीं यदि आप पोस्ट ऑफिस डबल मनी स्कीम में 50000 रूपए जमा करते हैं तो आपको 10 साल 4 महीने (124 महीने) बाद 100000 रूपए मिलेंगे।
स्कीम की अवधि के दौरान पैसे की जरूरत पड़ने पर किसान विकास सर्टिफिकेट (डबल मनी स्कीम) को सिक्योरिटी के तौर पर रखकर लोन भी लिया जा सकता है।

निवेश के लिए न्यूनतम रकम₹1000
निवेश के लिए अधिकतम रकमकोई सीमा नहीं
ब्याज दर6.9% वार्षिक
पैसा डबल होने की अवधि (मेच्योरिटी अवधि)10 साल 4 महीने
खाताधारकों की संख्याएक, दो या अधिकतम तीन व्यक्ति
मेच्योरिटी से पहले बंद कराने की शर्तेंखाताधारक की मृत्यु होने पर,
सह-खाताधारक की मृत्यु होने पर,
कोर्ट के आदेश पर,
खाता खुलने के 2 साल 6 महीने बाद
पोस्ट ऑफिस डबल मनी प्लान

डबल मनी प्लान विशेषताएं

• इस स्कीम में पैसा डबल होने में 10 साल 4 महीने का समय लगता है।
• 6.8 प्रतिशत वार्षिक ब्याज लगता है।
• स्कीम के तहत कोई भी व्यक्ति अपना खाता खुलवा सकता हैं।
• संयुक्त खाते (Joint Account) के रुप में तीन लोग (A+B) खाता खुलवा सकते हैं।
• 10 साल से अधिक उम्र के बच्चों के नाम पर अभिभावक भी खाता खुलवा सकते हैं।
• मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के नाम पर अभिभावक खाता खुलवा सकते हैं।
• कम से कम 1000 रूपए निवेश किये जा औसकते हैं।
• निवेश की अधिकतम सीमा कोई नहीं हैं जितना भी चाहे उतना पैसा इस स्कीम में इन्वेस्ट कर सकते हैं।
• पैसा निवेश करने में जोखिम नहीं होता है।
• गारंटीड रिटर्न (फायदा) मिलता हैं।
• एक ही व्यक्ति अपने नाम पर कितने भी अकाउंट खुलवा सकते हैं।
• जरूरत पड़ने पर प्लान के विरुद्ध लोन भी लिया जा सकता है।
• 30 महीने बाद ही प्लान बंद किया जा सकता हैं।
• खाताधारक या सह-खाताधारक की मृत्यु होने पर भी स्कीम मेच्योरिटी से पहले बंद की जा सकती हैं।

0/Post a Comment/Comments