जिस टीवी अभिनेत्री की हत्या के मामले में बेटे पर लगा आरोप, पूरी कहानी ही बदल गई, जब थाने पहुंची यह महिला, जानें क्या है पूरा सच


कुछ दिन पहले यह खबर सामने आई थी कि टीवी एक्ट्रेस वीणा कपूर की हत्या कर दी गई है और उनकी हत्या का आरोप उनके ही बेटे पर लगा है। मामले में न सिर्फ पुलिस ने, बल्कि सोशल मीडिया ने भी वीणा कपूर को मृत मान लिया और उन्हें श्रद्धांजलि देनी शुरू कर दी। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी थी। अब इस मामले में नया मोड़ तब आया , जब एक बुजुर्ग महिला थाने पहुंच गई। यह महिला कोई और नहीं बल्कि खुद वीणा कपूर ही थी। जो न सिर्फ जीवित थी, बल्कि बेटे पर लगे हत्या के आरोप को झूठा साबित करने का सबूत थी। जिसके बाद अब पुलिस ने  साफ कर दिया कि मरनेवाली महिला एक्ट्रेस वीणा कपूर नहीं थी।

दरअसल जिस तरह से वीणा कपूर नाम के चलते और जुहू में रहने के चलते कई लोगों और कुछ सेलेब्स को ऐसा शक हुआ कि एक्ट्रेस वीणा कपूर की हत्या की गई है। जिसके बाद न सिर्फ एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दी जाने लगी बल्कि साथ ही साथ बेटे को भी खूब कोसा जाने लगा। हालांकि जैसे ही ये मामला चर्चा में आया, वैसे ही एक्ट्रेस वीणा कपूर, दिंडोशी पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई।

एक जैसे थे दोनों मां-बेटे के नाम

दरअसल, हुआ ये था कि मर्डर टीवी एक्ट्रेस वीणा कपूर का नहीं, मुंबई के जुहू इलाके में हुआ था और उस मृत महिला का नाम वीणा कपूर था, जिसे उनके बेटे सचिन कपूर ने मारा था। दोनों का नाम एक जैसा होने की वजह से लोगों के बीच कन्फ्यूजन हो गई और वे अभिनेत्री वीणा कपूर को ही मृत समझने लगे।  जिसके बाद वीणा कपूर को खूद सामने आना पड़ा

वीणा कपूर ने मीडिया से बातचीत में कहा, मैं उनसे परेशान हो गई हूं। सोशल मीडिया पर मेरी फोटो वायरल हो गई है। कई लोग मुझे श्रद्धांजलि दे रहे हैं और मेरे बेटे को अपमानित कर रहे हैं लोग बिना छानबीन किए ऐसा कर रहे हैं। मुझे कई फोन और मैसेजेस आ रहे हैं। मैं अपने काम पर ध्यान नहीं दे पा रही हूं।

सबसे कहा - मैं जीवित हूं

 मैं लोगों को बताना चाहती हूं कि मैं जीवित हूं और मेरे बेटे ने मेरी हत्या नहीं की है। मुझे लेकर गलत खबर फैलाई गई है। इस झूठी अफवाह के कारण मुझे काम मिलना बंद हो गया है जो कि मेरे काम को भी प्रभावित कर रहा है

0/Post a Comment/Comments