JCB मशीन जिसे देखते ही कई लोगों का बीपी बढ़ जाता है, जिसे ऑपरेट करना काफी मुश्किल माना जाता है लेकिन मात्र 5 साल का बच्चा इसे खिलौना गाड़ी की तरह चलाता है। ना केवल ड्राइव करता है बल्कि एक अनुभवी ऑपरेटर की तरह पूरी मशीन ऑपरेट कर लेता है। टीम इंडिया पूर्व विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने इसका वीडियो जारी करके यह जानकारी दी।
सहवाग ने जो वीडियो शेयर किया है। उस दो मिनट के वीडियो एक शख्स इस जेसीबी एक्सपर्ट का इंटरव्यू ले रहा है। इसमें बताया गया है कि यह बच्चा पहली क्लास में पढ़ता है और इस मशीन को चलाने में वह एक्सपर्ट है। बाद में वह शख्स इस बच्चे से इस मशीन को चलाकर दिखाने की बात कहता है तो बच्चा तुरंत इस JCB पर बैठकर उसे चला कर दिखाता है। इस दौरान वह मशीन से मिट्टी उठाकर भी दिखाता है और इसे आगे-पीछे ड्राइव करके भी दिखाता है।
हालांकि यह मालूम नहीं है कि यह वीडियो कहां का है लेकिन सहवाग ने इसे प्रतिभा और आत्मविश्वास की मिसाल बताते हुए शेयर किया है। वीरू ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जेसीबी को खुदाई करते देख आप भी बहुत रुके होंगे, भीड़ बनाई होगी। लेकिन इससे बेहतर कुछ नहीं देखा अभी तक। प्रतिभा + आत्मविश्वास।'
हालांकि बच्चे द्वारा मशीन चलाना खतरनाक भी है और सहवाग ने भी इसका ध्यान रखते हुए अपील की है, 'मैं किसी को भी यह सलाह नहीं दूंगा कि छोटी उम्र में ऐसी कोशिश की जाए, लेकिन इसकी प्रशंसा करने से बस खुद को रोक नहीं पाया।'
Post a Comment