Maharashtra: महाराष्ट्र में पुल टूटने से बड़ा हादसा, चंद्रपुर रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज गिरा; 20 से ज्यादा घायल

Maharashtra के चंद्रपुर में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज (Bridge Collapses In Chandrapur) का एक हिस्सा गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया। कई यात्री करीब 60 फीट की ऊंचाई से पुल से ट्रैक पर गिर गए। हादसे में लगभग 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्लेटफॉर्म नंबर एक से प्लेटफॉर्म नंबर चार की ओर जा रहे यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया। 

रविवार शाम करीब 5.10 बजे नागपुर के बल्हारशाह में एफओबी का प्री-कास्ट स्लैब का हिस्सा गिर गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि हादसे के समय यात्री ट्रैक पार कर रहे थे। फुटओवर ब्रिज प्लेटफॉर्म एक और दो को जोड़ता है। 

 

हादसे के बाद राहत-बचाव का काम तेजी से किया जा रहा है। फिलहाल अभी तक किसी के मरने की खबर नहीं है। फुटओवर ब्रिज (Bridge Collapses In Chandrapur)  गिरने पर हादसे में फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। जो भी यात्रियों को चोट आई है उन्हें को तुरंत नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया है। ANI न्यूज एजेंसी के मुताबिक बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर यात्री 1 नंबर प्लेटफार्म से 4 नंबर प्लेटफार्म की ओर जा रहे थे और इसी दौरान अचानक से इस पुल का एक हिस्सा ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया।फुटओवर ब्रिज (Bridge Collapses In Chandrapur)  गिरने पर शाम के 5 बजे की बताई जा रही है।

 आगे अपडेट का इंतजार है...

0/Post a Comment/Comments