Delhi: जेल में मसाज करवाते हैं सत्येंद्र जैन? गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार से मांगी रिपोर्ट



तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन का मसाज कराते हुए एक वीडियो सामने आया है. इसको लेकर बीजेपी केजरीवाल सरकार पर हमलावर हो गई है. वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से भी इसको लेकर प्रतिक्रिया आई है.दिल्ली की तिहाड़ जेल से कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मसाज कराते हुए दिख रहे हैं. इसको लेकर बीजेपी आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई है. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आप सरकार ने जेल नियमों का उल्लंघन किया और सजा की जगह सत्येंद्र जैन को पूरा वीवीआईपी मजा दिया जा रहा है. अब आम आदमी पार्टी की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है.तिहाड़ जेल के सीसीटीवी फुटेज में सत्येंद्र जैन बेड पर लेटे हुए दिख रहे हैं 
और कोई दस्तावेज देख रहे हैं. इस दौरान एक शख्स उनके पैर में मसाज कर रहा है. सत्येंद्र जैन अपने पैर उसके ऊपर रखकर मसाज करा रहे हैं.इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी केजरीवाल सरकार पर हमलावर हो गई है. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आप सरकार ने जेल नियमों का उल्लंघन किया और सजा की जगह सत्येंद्र जैन को पूरा वीवीआईपी मजा दिया जा रहा है. इसके साथ ही बीजेपी सांसद ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के हवाला कारोबारी जेल मंत्री जेल में मसाज का आनंद लेते हुए. अब तो सबूत प्रयाप्त होंगे? क्या ठग सुकेश से इसके लिए ही वसूली की थी?

कन्नौज से बीजेपी सांसद ने उठाए सवाल 
 
वहीं कन्नौज से बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि जेलमंत्री का जेल के अंदर का ट्रीटमेंट साफ बताता है कि क्या चल रहा है. उन्होंने कहा कि कोर्ट की टिप्पणी के बाद भी सत्येंद्र जैन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. जेल मंत्री की जेल में खातिरदारी से आम आदमी पार्टी का चेहरा सामने आया है. उन्होंने कहा कि तिहाड़ जेल दिल्ली सरकार के अधीन है, ऐसे में सरकार का पूरा संरक्षण है.

AAP ने आरोपों पर दिया जवाब

  वहीं इसको लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया आई है. AAP ने कहा कि जेल में सत्येंद्र जैन को एक्यूपंचर थेरेपी दी जाती है. शारीरिक कॉम्प्लिकेशंस के चलते जेल में हर तरह के इलाज के आदेश अदालत ने दिए थे. ऑक्सीजन की किल्लत के चलते रात को सत्येंद्र जैन कई बार बायपेप्स लगाकर भी सोते हैं. दवाइयों के साथ-साथ एक्यूपंक्चर थेरेपी भी उनके इलाज का हिस्सा है. चूंकि जेल में जैन की तबीयत खराब हो जाती है, इसलिए उन्हें इलाज मुहैया कराने के आदेश दिए गए थे.

ईडी ने कोर्ट में लगाया था आरोप

  इससे पहले सत्येंद्र जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी. ईडी ने आरोप लगाया था कि सतेन्द्र जैन को तिहाड़ जेल में स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है. इडी ने सत्येंद्र जैन से संबंधित समस्त डेटा गृह मंत्रालय को भी दिया था. ईडी का आरोप है कि सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में रहते हुए जेल अधिकारियों की मिलीभगत से सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं. इसके बाद गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के चीफ सेक्रेट्री से इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी.

0/Post a Comment/Comments