श्रद्धा के कातिल आफताब पर तलवार से हमला

श्रद्धा के कातिल आफताब (Aftab Attack) पर तलवार से हमला करने के प्रयास के सनसनीखेज घटना सामने आई है. ये तस्वीरें दिल दहलाने वाली है. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे हमलावर तलवार लेकर आफताब को मारने का प्रयास कर रहे हैं.

इसके लिए ये लोग पुलिस वैन पर हमला कर देते हैं. ये हमलावर बार-बार कह रहे थे कि बस 2 मिनट के लिए आफताब को हमारे हवाले कर दो हम उसे मार डालेंगे. उसे नहीं छोड़ेंगे.

पुलिस ने पिस्टल और एके-47 निकाल हमलावरों को रोका

इन हमलावरों की संख्या में 4 या 5 से ज्यादा बताई जा रही है. जिनमें से 2 हमलावर आफताब की गाड़ी के काफी करीब आ गए थे. इन दोनों हमलावरों के हाथों में तलवारें थीं. जिस पुलिस गाड़ी में आफताब था उसके गेट को खेलकर तलवार तान दी. इसके बाद पुलिस ने भी बचाव में पिस्टल और एके-47 निकाल ली. पुलिस ने हमलावरों को गोली मारने की चेतावनी दी

ये पूरी घटना उस समय हुई जब दिल्ली के रोहिणी के फॉरेंसिक लैब में आरोपी आफताब को ले जाया गया था. लैब से निकालकर आफताब को पुलिस वैन में लेकर जेल शिफ्ट करने जा रहे थे. उसी समय मीडिया के सामने ही अचानक हमलावर पहुंचे.

ये हमलावर अलग-अलग कारों से आए थे. कार में भारी मात्रा में हथियार मिले हैं. जिसमें खासकर तलवारें हैं. इस हमले के बाद आफताब की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. हमला करने के दौरान एक शख्स बार बार बोल रहा था कि आफताब को दो मिनट बाहर निकालो, मार डालूंगा.

इस घटना के बाद पुलिस ने सभी हमलावरों को दबोच लिया. उनकी पहचान की जा रही है. ये हमलावर किसी एक खास धार्मिक संगठन के बताए जा रहे हैं.

0/Post a Comment/Comments