बिहार में हुआ एक और बड़ा हादसा, फुटबाल की तरह हवा में उछल गए लोग

 


बिहार के वैशाली में एक बार फिर बड़ी दुर्घटना हुई है। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर गोढिया पुल के निकट बुधवार को पेट्रोलियम टैंकर में वेल्डिंग के चलते हादसा हो जाने से 3 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। कई अन्‍य घायल हो गए। घटना वैशाली जिले के गोरौल थाना इलाके की है। मृतकों में टैंकर का चालक एवं खलासी सहित दुकानदार वकील सम्मिलित है। घटना के विरोध में लोगों ने आगजनी कर एनएच जाम कर दिया है। 

प्राप्त खबर के मुताबिक, गोरौल थाना इलाके के गोढ़ीया चौक पर खाली टैंकलौरी में बुधवार को दिन में वेल्डिंग की जा रही थी। गैस वेल्डिंग करने के चलते टैंकर फट गया। उसका पिछला हिस्‍सा हादसे की वजह से दूर जा गिरा। लोग हवा में उछल गए। वेल्डिंग दुकानदार इसी थाना क्षेत्र के बेलवर गांव का वकील सहनी सहित टैंकर के चालक एवं खलासी के शव के चीथड़े उड़ गए। बताया जाता है कि हादसे के चलते वकील सहनी हवा में लगभग 10 फीट उड़ गया। तेज आवाज के कारण वहां अफरातफरी मच गई। लोग दौड़े। वहां का नजारा देख लोगों का कलेजा कांप उठा। सूचना पर पुलिस पहुंची। तहकीकात की जा रही है। 

0/Post a Comment/Comments