चॉकलेट खाने से हुई बच्चे की मौत, डॉक्टरों ने कहा ये

 


चॉकलेट खाने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। वारंगल निवासी कंघन सिंह अपने बेटे के लिए विदेश से चॉकलेट लेकर आए थे।  जब बेटे संदीप ने चॉकलेट खाई तो वह उसके गले में फंस गई, उसे जल्द ही अस्पताल ले जाया गया पर उसकी जान नहीं बच पाई।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, संदीप के पापा ने उसे चॉकलेट दी, जिसे वह लेकर स्कूल गया। चॉकलेट खाने से उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी जान नहीं बच सकी। डॉक्टरों ने मौत का कारण दम घुटना बताया है।

(Child dead after eating chocolate) संदीप के पापा कंघन सिंह की बिजली की दुकान है। वह हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गए थे। जहां से वह अपने बच्चे के लिए चॉकलेट लेकर आए।

0/Post a Comment/Comments