UP के संतकबीर नगर में खुद को जिंदा साबित करने कचहरी पहुंचे 70 वर्ष के बुजुर्ग ने सरकारी अफसरों के सामने अंतिम सांस ली। खेलई नाम के ये बुजुर्ग बीते 6 वर्ष से कागजों में दर्ज अपनी मौत के विरुद्ध लड़ रहे रहे थे। इस लड़ाई के अंतिम चरण में उन्हें अफसरों के सामने पेश होकर खुद को जिंदा साबित करने वाले थे। खेलई अधिकारियों के सामने पेश तो हुए, लेकिन अपनी बात नहीं रख पाए। यानी कागजों में मार दिए गए खेलई सरकारी अधिकारियों के सामने ही दुनिया से मुँह मोड़ लिया। वर्ष 2016 में उनके बड़े भाई फेरई की मौत हुई थी, लेकिन उनकी जगह कागजों में छोटे भाई खेलई को मरा हुआ दर्शा दिया था।
मरा दिखाकर फर्जी वसीयत से संपत्ति ट्रांसफर की:
खेलई की जिंदगी के साथ खिलवाड़ की कहानी 6 वर्ष पहले शुरू होती है। धनघटा तहसील क्षेत्र के कोड़रा गांव में रहने वाले 90 वर्ष के फेरई की वर्ष 2016 में जान चली गई थी। सरकारी लेखपाल सहित तहसील कर्मियों ने फेरई की जगह उनके छोटे भाई खेलई को मृत बताया। सरकारी अफसरों का खेल यहीं नहीं रुका, एक फर्जी वसीयत के माध्यम से जिंदा खेलई की संपत्ति की वसीयत बड़े भाई फेरई की पत्नी सोमारी देवी, उनके बेटे छोटेलाल, चालूराम और हरकनाथ के नाम से कर दी गई। इसकी जानकारी जब खेलई को हुई तो वह परेशान हो चुके है। वे SDM, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के पास जिंदा होने का सबूत दे रहे थे, मगर कहीं सुनवाई नहीं हो रहीं थी।

Post a Comment