खेसारी लाल यादव को मिला बेस्‍ट एक्‍टर का अवॉर्ड, बेटी को डेडीकेट कर शेयर की तस्‍वीर और लिखा इमोशनल मैसेज

भोजपुरी स्‍टार खेसारी लाल यादव को कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में बेस्‍ट एक्‍टर के खिताब से नवाजा गया है। इस अवॉर्ड को हासिल करने के बाद खेसारी सोशल मीडिया पर एक तस्‍वीर शेयर करते हुए इमोशनल मैसेज लिखा है।

हाल ही में कोलकाता में आयोजित किए गए भोजपुरी सिनेमा स्‍क्रीन एंड स्‍टेज अवॉर्ड 2019 के कार्यक्रम में विजेताओं के नाम घोषित किए गए। इसमें खेसारी लाल यादव को फिल्‍म संघर्ष के लिए बेस्‍ट एक्‍टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। 2018 में आई इस फिल्‍म को बेस्‍ट फिल्‍म के का अवॉर्ड भी दिया गया है। आम्रपाली दुबे को एनएच 3 के लिए बेस्‍ट एक्‍ट्रेस और दिनेश लाल यादव को बॉर्डर फिल्‍म के लिए बेस्‍ट एक्‍टर क्रिटिक्‍स के खिताब से नवाजा गया। वहीं, काजल राघवानी को फिल्‍म संघर्ष के लिए बेस्‍ट एक्‍ट्रेस क्रिटिक्‍स का पुरस्‍कार दिया गया।

बेस्‍ट एक्‍टर का खिताब जीतने के बाद खेसारी लाल यादव ने इस खुशी को अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए साझा किया। खेसारी ने इंस्‍टाग्राम पर एक तस्‍वीर शेयर की है। इस तस्‍वीर में खेसारी लाल यादव अपनी बेटी को विजेता ट्रॉफी सौंपते दिख रहे हैं। खेसारी ने पोस्‍ट के साथ मैसेज में लिखा है कि भोजपुरी को चाहने वाले सभी लोगों का दिल से धन्‍यवाद।

खेसारी ने आगे लिखा है कि भोजपुरी स्‍क्रीन और स्‍टेज अवॉर्ड को बहुत बहुत धन्‍यवाद। इसके अलावा खेसारी ने विकास सिंह बीरप्‍पन को धन्‍यवाद दिया है। खेसारी के बेस्‍ट एक्‍टर चुने जाने के बाद उनके फैंस ने बधाई देते हुए इसी तरह से बेहतरीन फिल्‍में बनाते रहने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।  


0/Post a Comment/Comments