इसके साथ ही सरकार ने उन राशन कार्ड धारकों के लिए भी चेतावनी जारी की है जो राशन कार्ड लेने के पात्र नहीं है परन्तु फिर भी वह राशन कार्ड का लाभ उठा रहे हैं. सरकार ने ऐसे लोगों को चेतावनी देते हुए खुद ही अपना राशन कार्ड जमा करने के लिए कहा है यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी.
दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सरकार ने कोरोना काल के समय गरीबों के लिए की योजना शुरू की थी. यह योजना अभी भी चलाई जा रही है परंतु बीते दिनों में सरकार के सामने यह बात आई कि देश में लाखों लोग जो कि राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं हैं. फिर भी सरकार की तरफ से प्रदान किए जाने वाले मुफ्त राशन कार्ड का लाभ ले रहे हैं. ऐसे में इस योजना का लाभ ज्यादातर गरीबों को ना मिल कर अपात्र राशन कार्ड धारकों को ही प्राप्त हो रहा है.
यदि आप भी ऐसे लोगों की लिस्ट में आते हैं तो आप के खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है. अतः आप सरकार की अपील के अनुसार अपना राशन कार्ड रद्द करा लें. यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो सत्यापन की प्रक्रिया के पश्चात खाद्य विभाग की टीम आपके राशन कार्ड को रद्द कर देगी. इसके अलावा आप के खिलाफ कार्यवाही भी संभव है.
- यदि किसी राशन कार्ड धारक का खुद का 100 वर्ग मीटर या उससे अधिक का प्लॉट या फ्लैट या मकान है तो वह राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं है.
- जिन राशन कार्ड धारकों के पास चार पहिया वाहन जैसे- ट्रैक्टर, कार इत्यादि हैं, वह भी राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं होंगे.
- शहरी क्षेत्र में जिन राशन कार्ड धारकों की वार्षिक पारिवारिक आय 3 लाख रुपए से अधिक है, वह भी राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं होंगे.
- ग्रामीण क्षेत्रों में जिन राशन कार्ड धारकों की वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपए से अधिक है, वह भी राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं होंगे.
सरकार ने राशन कार्ड के लिए जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि- जो राशन कार्ड धारक अपात्र होने पर भी राशन कार्ड का लाभ प्राप्त कर रहे हैं वह स्वयं ही अपना कर दें अन्यथा जांच के पश्चात उनका राशन कार्ड खाद्य विभाग की टीम द्वारा रद्द कर दिया जाएगा. साथ ही उस परिवार के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी की जा सकती है.
इसके अलावा वह परिवार जब से राशन ले रहा है, उस परिवार से तब तक के राशन की वसूली भी की जाएगी. आपको बता दें कि मुफ्त राशन योजना के तहत गेहूं, चावल और चना आदि चीजें मुफ्त में प्रदान की जा रही है. ऐसे में उस परिवार को इन सभी खाद्य पदार्थों के लिए देना पड़ सकता है.
vh.jpg)
Post a Comment