गजब बॉयफ्रेंड के लिए सड़क पर भिड़ी स्कूल की लड़कियां, हेडमास्टर को सौंपा आवेदन


बिहार के नवादा में बॉयफ्रेंड को लेकर हुए विवाद में स्कूल की लडकियां आपस में भीड़ गई.. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल है. जानकारी के अनुसार नवादा नगर थाना क्षेत्र के नवीन नगर मोहल्ले का यह वीडियो है जिसमें एक गुट की कई लडकियां मिलकर एक लड़की पर ताबड़तोड़ थप्पड़ चला रही हैं और जमकर मां बहन की गाली भी दे रही है, जिसकी वजह है बॉयफ्रेंड। वीडियो में यह कहते हुए सुना जा रहा है कि... तुमनें मेरे भाई को मेरे बॉयफ्रेंड के साथ वाली तस्वीर क्यों भेजी ?

यह वीडियो शहर के प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के बाहर का है। इस बाबत स्कूल की छात्रा सोनाली कुमारी ने प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। 

सोनाली ने बताया है कि वह इंटर का नामांकन करवा कर लौट रही थी। उसी दौरान उसके साथ नेहा कुमारी, मुस्कान कुमारी सहित पांच लड़कियों ने मिलकर घेर लिया और मारपीट करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं लड़कियों ने इसका वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया है। आवेदन में दर्शाया गया है कि लड़कियों का कहना था कि मेरे बॉयफ्रेंड के साथ फोटो मेरा भाई को क्यों भेजी हो। इसी मामले को लेकर हमारे साथ मारपीट की गई है। 

इतना ही नहीं आवेदन में लड़की का यह भी कना है कि इस मामले के बाद से वह इतनी आहत है कि उसे लगता है कि वह अपना जीवन समाप्त कर ले। वह आगे कहती है कि मैंने कोई गुनाह नहीं किया है। अगर पांचों लड़कियों को सजा नहीं मिली तो मैं सुसाइड कर लुंगी।

लड़की ने अपने सफाई में कहा है कि मैं किसी भी कोई बॉयफ्रेंड के चक्कर में नहीं रहती हूं और ना ही किसी को जानती हूं। मेरे साथ बहुत ही गलत हुआ है, घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है

0/Post a Comment/Comments